फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बोले- BJP-PDP गठबंधन डूबने के लिए ही बना था

Tue, 06 Sep 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : PTI
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बार जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की ही सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन


उन्होंने ने एक टीवी इंटरव्यू में रियासत में भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन एक प्रयोग था जिसका फेल होना तय था। ये पहले दिन ही डूबा हुआ था।

मौजूदा समय में गठबंधन सरकार का अंत आ चुका है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के साथ जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

'महबूबा मुफ्ती सुधरने वाली नहीं'

सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
उन्होंने सीएम महबूबा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सुधार की उम्मीद से पीडीपी से गठबंधन किया था लेकिन वे कभी नहीं सुधरने वाली।

उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में मैंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सीएम महबूबा सहयोग कर रही हैं। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें आपसे पहले से जानता हूं, वे बदलने वाली नहीं है।

स्वामी कई मुद्दों पर पहले ही सरकार की मुश्किलें खडी़ कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने महबूबा पर आरोप लगाए थे कि उनके आतंकियों के साथ रिश्ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें