फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के बीच सीमा पर शुरु हुई गेहूं की बुआई

Sat, 15 Nov 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर हालात पहले से कुछ सही होने से आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती किसान तारबंदी के पास भी खेतीबाड़ी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


धान की फसल काटने के बाद अब गेहूं की बुआई जोरों पर है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से कभी भी फायरिंग होने का डर हर समय बना रहता है।

तारबंदी के पास खेतों की जुताई में लगे किसानों को पाकिस्तानी क्षेत्र के लोगों का आनाजाना साफ नजर आ रहा है। महज तीन सौ मीटर की दूरी पर ही सड़क पर वाहनों को दौड़ते हुए आसानी से देखा जा सकता है। खेतीबाड़ी के दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवान चारों ओर नजर रख कर उनका सहयोग कर रहे हैं।

पाकिस्तानी क्षेत्र में भी किसानों को खेतीबाड़ी करते देखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान रेजर्स सामने नहीं दिखाई देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बंकरों से ही भारतीय क्षेत्र में नजर रखे हैं। किसानों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं वह कभी भी फायरिंग कर सकता है। इसलिए जल्द गेहूं की बुआई पूरी कर लेना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें