फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रवासी पक्षियों के आगमन से घराना वेटलैंड गुलजार

Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा के घराना वेटलैंड में तलाब पर मंडराते प्रवासी प​क्षी।    संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
बार हेडेड गीज, सरपटी सावन सहित अनेक प्रजातियों के पक्षियों के झुंड पहुंचे
विज्ञापन

दो से तीन हजार प्रवासी पक्षियों ने जमाया है डेरा
आरएस पुरा। भारत- पाक सीमा पर स्थित घराना वेटलैंड प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो गया है। हजारों की संख्या में पक्षी तालाब में अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। पक्षियों को देखने के लिए लोग रोज यहां पहुंच रहे हैं।
तालाब में बार हेडेड गीज, सरपटी सावन सहित अनेक प्रजातियों के पक्षियों के झुंड हैं। सरपटी सावन का झुंड तालाब में काफी दूरी पर है। सरपटी सावन पक्षी दुनिया में सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले माने जाते हैं। दो से तीन हजार प्रवासी पक्षी यहां पर डेरा लगाए हुए हैं। खास बात यह है कि पक्षी के गले में लाल पट्टी है और यह हर वर्ष दिखाई देते हैं। सरपट्टी सावन तो यहां के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। पर्यटकों को इन्हीं पक्षियों के आने का इंतजार रहता है। इस बार अच्छी संख्या में सरपटी घराना में आ चुके हैं।
विज्ञापन

घराना वेटलैंड में पहुंचे दीपक डोगरा ने बताया कि सरपटी सावन को देखा है। इन पक्षियों का शोर खूब रहता है। सर्दी में बढ़ोतरी होने पर यहां हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
प्रवासी पक्षी देखने पहुंचे राजेश कुमार का कहना है कि यहां पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा न होने पर अधिकतर लोग निजी वाहन लेकर आते हैं। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी पक्षी देखने आते हैं। घराना वेटलैंड आने के लिए सरकार को ई-बस सेवा की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रवासी पक्षी खराब कर रहे फसलें
घराना गांव के किसानाें का कहना है कि यहां आने वाले प्रवासी पक्षी उनकी फसलें खराब कर देते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। किसान चमन लाल का कहना है कि अधिकतर किसानों ने इस समय गेहूं लगाया है और प्रवासी पक्षी के खराब करने पर बार-बार गेहूं लगानी पड़ती है। सरकार को चाहिए कि किसानों के नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें