फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रति किलोमीटर ढाई रुपये और चार सवारियां होने पर 10 रुपये लिया जाए किराया

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ई-रिक्शा ऑटो यूनियन  के सदस्य पत्रकारवार्ता करते हुए। संवाद - फोटो : meeran sahib
विज्ञापन
शिव शक्ति ई-रिक्शा ऑटो यूनियन ने किराये को लेकर की पत्रकारवार्ता
विज्ञापन

मीरां साहिब। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश खजूरिया की अध्यक्षता में यूनियन के सदस्यों ने कस्बे में ई-रिक्शा के किराये को लेकर पत्रकारवार्ता की। इसमें शिव शक्ति ई-रिक्शा ऑटो यूनियन के प्रधान ओपी रैणा, राजीव कुमार, राकेश रामपाल मौजूद थे।
ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि ई-रिक्शा ऑटो के किराये के मामलों को लेकर ट्रांसपोर्टर कमिश्नर की ओर से प्रति किलोमीटर ढाई रुपये व चार सवारियां होने पर 10 रुपये किराया लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर एक-दो सवारियां ऑटो पर बैठती हैं तो क्या किराया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किराये को लेकर यात्रियों के साथ चालकों को दिक्कत होने पर इसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई रुपये प्रति किलोमीटर होने पर चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर कमिश्नर पत्रकारवार्ता करें या फिर नया ऑर्डर जारी करें। शिव शक्ति ई-रिक्शा ऑटो यूनियन के प्रधान ओपी रैणा ने कहा कि प्रति सवारी एक किलोमीटर का किराया 10 रुपये रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें