डिसप्ले योर टैलेंट के महाकुंभ में बुधवार को आठवें दिन ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में वेस्टर्न वोकल सोलो और वेस्टर्न ग्रुप सांग प्रतिस्पर्धा करवाई गई। इस प्रतिस्पर्धा में विभिन्न कालेजों और विभागों के विद्यार्थियों ने पाश्चात्य गानों को अपने अंदाज में पेश कर सभागार में बैठे सभी युवा श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया।
प्रतिस्पर्धा के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े ही अनुभवी गायक की तरह अपनी प्रस्तुति देकर सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना हासिल की। वेस्टर्न वोकल सोलो प्रतिस्पर्धा में परेड महिला कालेज की मुक्तेशी शर्मा ने पहला, अंग्रेजी विभाग की अंजुशा बी शर्मा ने दूसरा, जबकि गांधी नगर महिला कालेज की दीक्षा कुमारी ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
इसके अलावा जीजीएम साइंस कालेज के तुषार, सांबा डिग्री कालेज के साहिल चौधरी और मैनेजमेंट स्कूल के ईशान शर्मा को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। वहीं सभागार में हुए वेस्टर्न ग्रुप सांग प्रतिस्पर्धा में गांधी नगर के महिला कालेज की टीम ने पहला, गवर्नमेंट एमएएम कालेज की टीम ने दूसरा और पीजी विभाग की टीम ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
उधमपुर महिला कालेज और परेड महिला कालेज को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। दिग्विजय सिंह, जगदीप सिंह और सुमित शर्मा ने जजों की मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर यूनिवर्सिटी कैंपस और कल्चरल कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
आज होने वाली स्पर्धा-
स्थान : ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार
दस बजे क्लासिकल डांस सोलो
दो बजे क्रिएटिव डांस सोलो