फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में डिग्री कालेज के खिलाडि़यों ने लहराया परचम

Wed, 24 Sep 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर कालेज जूडो प्रतियोगिता में ओवरआल उपविजेता बनकर लौटी डिग्री कालेज कठुआ की टीम का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


दो स्वर्ण पदक, दो कांस्य व एक रजत पदक जीतकर लौटी टीम के खिलाडि़यों को हाथोंहाथ लिया गया। कालेज प्रिंसिपल ने खिलाडि़यों को मिठाई खिलाई। वहीं खिलाडि़यों ने सफलता का श्रेय कालेज स्टाफ और मेहनत को दिया।

डिग्री कालेज के प्रिंसिपल बीएल गुप्ता ने बताया कि 22-23 सितंबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता में कालेज के सुभाष ने 75 किलो भार वर्ग और ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तनवीर ने 90 किलो और अमित ने 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मुकेश ने 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर रनरअप रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालेज का प्रदर्शन पहले भी जूडो में बेहतर रहा है और खिलाडि़यों ने इस बार भी कालेज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले सभी ने टीम प्लान बनाया और जब भी खिलाड़ी का मुकाबला होता तो सभी उसका हौसला बढ़ाते।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कालेज के शारीरिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिसके बल पर कालेज उपविजेता बना।

सुभाष को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया जो उन्होंने अपने माता-पिता के नाम किया। उन्होंने कहा कि बेस्ट खिलाड़ी का खिताब पहली बार मिला है। माता-पिता का आशीर्वाद उनके लिए बूस्टर की तरह था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें