फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में नौ अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम, गुलमर्ग -3.5 और लेह में -5.4 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 06 Apr 2023 10:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। जम्मू की बात करें तो अप्रैल माह में 29 अप्रैल 1941 को आलटाइम रिकार्ड अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बच्चे को बचाने की कोशिश करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में मार्च में तपिश से राहत के बाद अप्रैल में भीषण गर्मी झेलने को तैयार रहिए। नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी। पिछले दस सालों में जम्मू का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से नीचे नहीं रहा है।

विज्ञापन


अप्रैल के मध्य से 35 से 41 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहता है। इस बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, हालांकि देर शाम को जम्मू में हल्के बादल छा गए थे।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। जम्मू की बात करें तो अप्रैल माह में 29 अप्रैल 1941 को आलटाइम रिकार्ड अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2022 को 28 अप्रैल को 41.0 डिग्री, वर्ष 2017 में 21 अप्रैल को 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गया था। अप्रैल के मध्य से पारे की 35 डिग्री से ऊपर की शुरुआत हो जाती है।

बुधवार को मौसम के साफ रहने से जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.5, बटोत का 19.3, कटड़ा का 26.2 और भद्रवाह का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कश्मीर में भी साफ मौसम के बीच श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.0, पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, गुलमर्ग का माइनस 3.5 डिग्री और लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें