रियासत में बुधवार को तीनों खित्तों में हलके और घने बादल छाए रहने के साथ अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा गिर गया। घाटी में शीतलहर जारी है।
जम्मू में भी बिजिविलिटी पर असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं।
इसमें वीरवार को तीनों संभागों में हलकी और अगले दिन जम्मू को छोड़कर दोनों प्रांतों में बारिश हो सकती है। इस बीच कारगिल न्यूनतम माइनस 5.5 तापमान के साथ सबसे सर्द रहा।
पिछले तीन दिन से घाटी में लगातार कोहरा छाया हुआ है। कोहरे का जनजीवन पर असर दिखने लगा है। हवाई और सड़क यातायात सेवा प्रभावित हुई है।