फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 20 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
weather alert - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पिछले कई दिन से मौसम के साफ रहने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सामान्य से 4-5 डिग्री उछाल आया है। जम्मू संभाग में तपिश का अहसास होने लगा है। हालांकि 21 मार्च से मौसम करवट बदल सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 22 मार्च को कश्मीर और जम्मू के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। इसका असर 23 मार्च तक रहेगा। इस बीच श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा हाईवे पर करीब 4500 छोटे बड़े वाहनों को भेजा गया। 

अमूमन ठंडे रहने वाले पर्यटक स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में भी सोमवार को दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर चला गया। जम्मू में पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए विशेष उड़ानें होंगी संचालित

यात्रियों के लिए विशेष उड़ानें होंगी संचालित - फोटो : Demo Pic.
गर्मी के बीच एकतरफा चल रहे हाईवे पर जाम और दूसरी समस्याओं से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उधमपुर, रामबन और बनिहाल सेक्टर के कई हिस्सों में हाईवे को भूस्खलन से क्षति पहुंची है। जिससे इस सीजन अब तक हाईवे को दो तरफा बहाल नहीं किया जा सका है। कई हिस्से ऐसे हैं यहां दो वाहनों को एक साथ निकालना मुश्किल है। 

यात्रियों के लिए विशेष उड़ानें 
जिला उपायुक्त बांदीपोरा के अनुसार बांदीपोरा और गुरेज में फंसे यात्रियों के लिए मंगलवार सुबह विशेष उड़ाने चलाई जाएंगी। बांदीपोरा में फंसे यात्रियों को दवार, नीरू और बदुआब में पहुंचाया जाएगा। बांदीपोरा में पंजीकृत हुए इन यात्रियों को मंगलवार सुबह सुनरवानी हेलीपेड पर रिपोर्ट करनी होगी। इसी तरह गुरेज से एयरलिफ्ट करके यात्रियों को बांदीपोरा लाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें