मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जिलों में वीरवार को हल्के बादलों के साथ मौसम खुला रहा। दोपहर बाद जम्मू संभाग में बादल छाए रहे जबकि श्रीनगर में हल्की बारिश हुई है। छह मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप से तपिश का अहसास हुआ, लेकिन सुबह और शाम को अभी ठंडक कायम है। कश्मीर में सर्दी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6, बटोत में 2.4, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 13.1 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।