फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी से फिर बिगड़ सकता है मौसम !

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने रियासत में 21 जनवरी शाम से फिर से मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। घाटी में बर्फबारी और जम्मू में तेज बारिश के आसार हैं। इसका असर 22 व 23 जनवरी तक रह सकता है।
विज्ञापन


शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित कारगिल व लेह का पारा माइनस में जारी है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शनिवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से  छह से सात डिग्री अधिक आंका गया। न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

राज्य में अधिकतम सामान्य तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

जम्मू का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य (18 डिग्री) से 3 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधमपुर जिले में खासकर पत्नीटाप-चिनैनी इलाके में शनिवार को दिन में बादलों और धूप में आंख मिचौली का खेल चला।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी मौसम सामान्य बना रहा। कठुआ जिले में रात का तापमान कम हो रहा है, जिससे सर्दी का ज्यादा प्रकोप है। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में मौसम खुश्क रहेगा तथा सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।

श्रीनगर में विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि 21 जनवरी से फिर से मौसम बदल सकता है। जम्मू में तेज बारिश और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें