सर्दी में वढोतरी होने वजार में अलाव जलाकर वैठे दुकानदार
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। उपजिले में सोमवार को बादल छाए रहने पर से दिन भर अधिक सर्दी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बारिश की उम्मीद कर रहे थे। कई दिन से पड़ रही खुश्क सर्दी के चलते लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को बाजार बंद होने के बाद सोमवार को कई दुकानदारों को सुबह से ही दुकानों के बाहर अलाव जला कर सर्दी से राहत पाते देखा गया। दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि इन दिनों कारोबार में मंदी है। दूसरी ओर सर्दी के चलते भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सोहन लाल ने कहा कि किसानों को बारिश की काफी उम्मीद थी, लेकिन दिनभर बादल छाए होने के बाद बारिश नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर किसानों को राहत मिलेगी। वहीं खुश्क सर्दी से लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।