फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir Weather: आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर पड़ सकती है मार

Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर

सार

राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 6.0 और गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अगले चौबीस घंटों में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बुधवार भी मौसम खराब रह सकता है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन


अगले चौबीस घंटे में मौसम बदलने से फिर से ठंड जोर पकड़ सकती है। दिन के तापमान में उछाल से लोगों के रहन सहन में बदलाव आया है। जम्मू में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 23.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 3.4, कटड़ा में 8.5, भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें