फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मानसून के आखिरी पड़ाव में तपिश का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में उमस कर रही परेशान, कश्मीर में भी पारा चढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मानसून के आखिरी पड़ाव में तपिश का अहसास बढ़ा है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 31 डिग्री के ऊपर चल रहा है। जम्मू में उमस परेशान कर रही है। अगले एक दो दिन में मानसून की वापसी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी मौसम साफ रहेगा जिससे दिन में गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 73 रहने से उमस दिक्कतें बढ़ा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.5 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 29.8, बटोत में 28.2, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 31.0 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.3 और गुलमर्ग में 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें