फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गैंगस्टर रॉयल सिंह मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराष्ट्र पुलिस ने जम्मू के गैंगस्टर रॉयल सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जम्मू पुलिस की एक टीम उसे लाने के लिए मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर को मुंबई के वरली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर पर पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। हाल में राॅयल सिंह ने गांधीनगर स्थित एक होटल में झगड़ा किया था। जब होटल स्टाफ मामले में हस्तक्षेप किया तो रॉयल ने हथियार दिखाकर मौजूद लोगों को धमकाया और वहां से भाग गया। गांधीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी आरोपी पर मारपीट, हथियार दिखाकर धमकाने व अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। 2009 में पूर्व एमएलसी के बेटे अमनदीप सिंह की हत्या मामले में भी रॉयल सिंह का नाम आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें