फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश के बाद मौसम खुला, 14 से फिर भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
-धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। इससे दिन में तपिश का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव आएगा। इसमें कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। धुंध के कारण लगातार कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन अधिक तपिश से राहत रही। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 34.2 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी लगभग मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 31.0 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.0 और गुलमर्ग में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें