फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर, पुंछ में बिजली गिरने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज से जिला उधमपुर और पुंछ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें उधमपुर के लांदर कंसाल इलाके में एक युवक ने दम तोड़ा, जबकि पुंछ में व्यक्ति के साथ तीन जानवर भी मारे गए। खराब मौसम के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। संभाग के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कश्मीर में भी मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारे में गिरावट से पहाड़ी इलाकों में ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार तड़के कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ, लेकिन हल्के बादल भी छाए रहे। दोपहर को भी जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 29.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 26.6, बटोत में 25.6, कटड़ा में 26.0 और भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.6, पहलगाम में 22.4 और गुलमर्ग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.5 और कारगिल में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें