फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मोहल्लों के नाम बदलने से क्या रोजगार बढ़ेगा : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जम्मू की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बर्बाद हुई है। वह दिन दूर नहीं जब जम्मू के लोगों को पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सरकार स्कूलों, गली मोहल्लों के नाम बदल रही है, लेकिन क्या इससे जम्मू कश्मीर के नौजवानों को नौकरी मिलेगी, भ्रष्टाचार दूर होगा, ऐसा कुछ नहीं होगा। भाजपा सरकार यह सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि उसके पास दिखाने को कुछ नहीं है। लेह और कारगिल की तरह जम्मू व कश्मीर के लोगों को इकट्ठा होने की जरूरत है, ताकि हम अपनी नौकरियां और जमीनें बचा सकें। परिसीमन में देरी के पीछे शक है कि इसके पीछे कोई साजिश रची जा रही है। पीडीपी ने बुधवार को जम्मू बंद की कॉल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय जम्मू में महबूबा ने कहा कि कश्मीर में लोगों को सुरक्षा के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है और अब जम्मू की अर्थव्यवस्था को खराब किया जा रहा है। खनिज के ठेके बाहरी लोगों को दे दिए गए हैं। जम्मू ऐसा स्थल है यहां हर धर्म के लोग बसे हुए हैं। बताया गया कि अनुच्छेद 370 बेरोजगारी और विकास में बाधा है, लेकिन इसे हटाने के बाद कोई विकास नहीं देखा गया। जम्मू-कश्मीर को अलग करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर में हालात और खराब हो रहे हैं। आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। जो काम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के समय हुए थे वह आज नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व पीडीपी-भाजपा सरकार के समय में शुरू किए गए विकास कार्यों को भी पूरा नहीं किया गया है।
शराब व्यवसाय पर बाहर वालों का कब्जा
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की दर 18 फीसदी तक पहुंच गई है, जो देश में शायद सर्वोच्च है। देश की संपत्ति को कारपोरेट के हाथों बेचा जा रहा है। भाजपा हमेशा विभाजन की बात कहती आई है। सरकार की गलत नीतियों से गंगा में लाशें बहाई गईं। देश का किसान परेशान हैं। किसानों के अनाज पर अपनी फोटो लगाकर प्रचार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से शराब व्यवसाय बाहर वाले ले गए। वो इसलिए कि यहां वाले पीएंगे और बाहर वाले लाभ कमाएंगे। यहां के लोग कंगाल हो जाएं और बाहरी राज्यों पर निर्भर हो जाएं। पहले कश्मीर में बंद होता था और अब जम्मू में ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें