भारत-पाक सीमा से सटे सुंदरबनी सब-सेक्टर के एक जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया। यहां से एक एके 47 रायफल, दो एके-47 रायफल मैगजीन तथा गोला बारूद बरामद किए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरबनी सब सेक्टर के गांव गाई उपन्यास अपर कांगड़ी से एक बक्करबाल को बकरियां चराते समय मिट्टी में दबी काफी पुरानी एके-47 राइफल दिखी। बक्करवाल ने सेना की 19 राजपूत रेजीमेंट को इसकी जानकारी दी।
एके-47 काफी पुरानी तथा जंग लगी हुई है। ऐसी आशंका है कि काफी समय पहले जब उक्त क्षेत्र से आतंकी घुसपैठ किए होंगे, तो उन्होंने ये हथियार इस क्षेत्र में छुपा दिए होंगे।