फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीण हैंडपंप और कुएं के पानी से कर रहे गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पहाड़ी कस्बा सुंब के वार्ड नं नौ में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण लोगों को मजबूरन रोजाना हैंडपंप और कुएं से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय महिला दुलारी शर्मा, बबीता देवी, शक्ति देवी और आशा देवी ने बताया कि मोहल्ले में पाइपलाइन न होने के कारण लगभग 30 परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है, जब जून और जुलाई के महीने में हैंडपंप भी सूख जाते हैं। गर्मियों में पीने के पानी के लिए लोगों को कोसों दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सुंब कस्बे में नई पाइप लाइन डाली गई है लेकिन उनके मोहल्ले में अभी तक पाइपें नहीं डाली गईं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने अब सरकार से मांग की है कि उनके मोहल्ले में पाइपलाइन डाली जाए।
..................
जल जीवन मिशन के तहत अभी कार्य चल रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी पाइप नहीं डाली गई है, उन्हें भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा। इस काम को पूरा होने के लिए लगभग दो महीने लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फारूक अहमद एईई जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें