फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नुक्कड़ नाटक में दिखाया जल संरक्षण का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला सूचना विभाग सांबा ने सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली समारोहों को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घगवाल में वीरवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें जल संरक्षण
विज्ञापन

का महत्व बताया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा देवी ठाकुर मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों, रोगियों और स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। जिला सूचना अधिकारी एक्शु शर्मा ने कहा कि होली रंगों और एकता का एक त्योहार है। नाटक में पानी की कमी को दूर करने के लिए पानी की बचत प्रथाओं को अपनाना, सभी प्रतिभागियों विशेष रूप से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना, सभी के लिए एक समावेशी और आरामदायक वातावरण बनाना है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सांबा डॉ. विधी अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें