फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षाबलों ने नौ घंटे तक चलाया तलाशी अभियान

Fri, 14 Mar 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। वीरवार को मल्हार के इच्छू, सुरग, मगैडी नाले पर बड़े स्तर पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया गया। नौ मार्च को इच्छु नाले में तीन निर्दोषों लोगों के शव मिलने के बाद सुरक्षा बल लगातार दूरदराज इलाकों के जंगल वाले क्षेत्र को खंगाल रहे हैं। तलाशी अभियान में ड्रोन ओर खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। सुरक्षाकर्मी इलाके की चुनौतीर्ण स्थिति के बीच घने जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। आतंकियों की तलाश के लिए विशेष रूप से पैरा कमांडोज को तैनात किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए भी उठाया है। पिछले लगातार चार दिन से दूरदराज के इस इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। वीरवार को जम्मू-कश्मीर की एसओजी की टीम, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ ने इच्छू ,सूरग, मगैडी नाले से सटे जंगली इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान शाम छह बजे तक जारी रहा लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें