रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा से पूछा है कि हाल में ही में हुई एनएसए स्तर की बैठक में कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं। भाजपा को इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए।
उमर ने यह जवाब भाजपा के उस बयान पर मांगा है कि जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान बातचीत में रुकावट पैदा कर रहा है। उमर ने पूछा, ‘थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दोनों देशों के बीच जम्मू-कश्मीर पर बातचीत हुई है कि नहीं, यह बात भाजपा बताए।
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली अपनी पार्टी की पोजीशन साफ करें कि बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चर्चा हुई है कि नहीं।’ गौरतलब है कि हाल ही में मुस्तफा कमाल के विवादित बयान कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश कश्मीरियों से प्यार नहीं करते, को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने नेकां से पूछा था कि वह जम्मू-कश्मीर पर अपना मत स्पष्ट करे।