फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Weather: 23 से 25 तक बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 20 Mar 2020 10:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 से 25 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इससे यातायात के प्रभावित होने की पूरी आशंका है।

विज्ञापन


श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद पड़ा हुआ है। इस बीच मौसम साफ होने से दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

जम्मू कश्मीर में वीरवार को अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। लेकिन इसके साथ हल्के बादल भी छाए रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड कायम है। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 26.5 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

संभाग में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.0, बटोत में 6.9 और कटड़ा में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


स्थान    न्यूनतम तापमान  
लेह      माइनस  3.3
गुलमर्ग    माइनस 1.6 
पहलगाम  माइनस 1.0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें