फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अग्निकांड में उजड़े कारोबारियों संग व्यापार जगत, मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानें दोबारा बनाने के लिए रियायती दरों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराएगा फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आग ने वेयर हाउस की नेहरू मार्केट में कई कारोबारियों की वर्षों की मेहनत को राख में बदल दिया, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा रहा। नुकसान झेलने वाले दुकानदारों की मदद के लिए अब बार एसोसिएशन, व्यापारिक और औद्योगिक संगठन आगे आने लगे हैं। कोई दुकानें दोबारा खड़ी करने के लिए निर्माण सामग्री रियायती दरों पर देने का भरोसा दे रहा है तो कोई प्रभावित कारोबारियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दे रहा है। संगठनों का कहना है कि इस संकट से व्यापारियों को उबारने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।
मंगलवार को वेयर हाउस ट्रेडर फेडरेशन के कार्यालय में फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष तरुण सिंघला और गंग्याल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र जैन ने फेडरेशन अध्यक्ष दीपक गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों के नुकसान और उनके सामने खड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई। तरुण सिंघला ने भरोसा दिया कि जिन दुकानदारों की दुकानें आग में क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें दोबारा निर्माण के लिए जरूरी सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे कारोबारियों को दुकानें फिर से तैयार करने में आर्थिक मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पूरा फेडरेशन कारोबारियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऑयल पैकर्स मैन्यूफैक्चर्स व बार एसोसिएशन
ने भी हर संभव सहायता का दिया भरोसा
जेएंडके ऑयल पैकर्स मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने भी प्रभावित व्यापारियों की सहायता का भरोसा दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि संगठन इस कठिन समय में कारोबारियों के साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने कहा कि बीमा कंपनियों से मुआवजा लेने में किसी तरह की कानूनी अड़चन आती है तो एसोसिएशन कारोबारियों की मदद करेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें