फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ रहने से तापमान में फिर उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहने से तापमान में फिर उछाल आया है। सामान्य से ज्यादा तापमान रहने और अघोषित बिजली कटौती से लोगों को गर्मी में बेहाल होना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ एक इलाकों में आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। कटड़ा में 35.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 34. 3 डिग्री रहा। जम्मू जिले में रविवार सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर को गर्मी चरम पर रहने से सड़कों पर भी इसका असर दिखा। जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी से निजात के लिए लोग नदी-नहरों में नहाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें