फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में चूक, पिछले हिस्से में नहीं दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अति संवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इसके पिछले हिस्से में कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नरवाल के रास्ते आसानी से स्टेशन परिसर में घुस सकता है। दो आतंकी हमले झेल चुके जम्मू रेलवे स्टेशन पर लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो रास्तों से पहुंचा जा सकता है। मुख्य प्रवेशद्वार के साथ नरवाल की तरफ से भी एक रास्ता है। झाड़ियां और पेड़ अधिक होने से कोई भी इनकी आड़ में स्टेशन में आसानी से घुस सकता है। लंबे समय से इस तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
बीते दिनों जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले और इसके बाद बार-बार ड्रोन देखे जाने के बावजूद यात्रियों से भरे रहने वाले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की जा रही। जम्मू रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं और 30 से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन को सुरक्षा से संबंधित हर संभव बारीकियों पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें