फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ रहने से पारा चढ़ा, आज कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में फिर उछाल आया है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ी है, यहां तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। गर्मी और तपिश का असर बाजार पर भी दिख रहा है। अधिकांश लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लेकिन आगामी दिनों में अधिकतर मौसम साफ रहने की संभावना है
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को तपिश से हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 30.4, कटड़ा में 35.0 भद्रवाह में 30.6, लेह में 19.1 और श्रीनगर में 28.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें