फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18-44 आयु वर्ग में एक लाख लोगों को मिली पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला जम्मू में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। 45 से ऊपर आयु वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण के बाद अब 18 से 44 आयु वर्ग में एक लाख लोगों को पहली डोज दी गई है। इसमें ओवरऑल आबादी में 33 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज मिल गई है, जबकि 1.5 लाख लोगों को दो डोज दी जा चुकी हैं। प्रशासन की ओर से अब तक सात लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग के अनुसार टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए वैक्सीन केंद्रों का विस्तार किया गया है। इसमें वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। 45 से ऊपर आयु वर्ग में सौ फीसदी टीकाकरण के बावजूद इस वर्ग में लोगों को टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है, इसके लिए कई जगह विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 52275 संक्रमित मामलों पर 50324 के साथ 96.26 फीसदी रिकवर हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों पर 1.57 फीसदी ही सक्रिय बचे हैं। जिले में कुल संक्रमित मामलों पर 2.15 फीसदी मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें