फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर पड़ा मानसून, आगे बारिश के आसार कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के साफ रहने से दिन के पारे में सामान्य से उछाल आया है। कश्मीर के कई जिलों में तापमान तीस डिग्री से ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में गर्मी के साथ उमस बढ़ी है। प्रदेश में कमजोर मानसून के कारण आगामी दिनों में भी बारिश के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20-21 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तीखी धूप में गर्मी के साथ उमस का अहसास हुआ। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 65 रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.8, बटोत में 28.1, कटड़ा में 32.3, भद्रवाह में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.0, पहलगाम में 25.1, गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 23.5 और कारगिल में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें