फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी में मंत्री बनने को खूब हो रही लॉबिंग

Wed, 30 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • भाजपा हो या फिर पीडीपी मंत्री बनने की चाह में सियासी आकाओं के पास पूर्व मंत्री और विधायक जमकर लॉबिंग कर रहे
  • जिन विधायकों को पिछली बार मंत्री बनने का मौका नहीं मिल पाया था, वह भी इस बार मंत्री बनने की चाह में
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंत्रालयों में पेच के चलते चाहे शपथ ग्रहण समारोह की तिथि में कुछ देरी हो रही है, लेकिन भाजपा हो या फिर पीडीपी मंत्री बनने की चाह में सियासी आकाओं के पास पूर्व मंत्री और विधायक जमकर लॉबिंग कर रहे हैं। भाजपा के साथ-साथ पीडीपी में भी कुछ पूर्व मंत्रियों की जगह नए चेहरों को शामिल किया जाना तय है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से पीडीपी-भाजपा का सरकार गठन का न्योता दिए जाने के बाद से दोनों पार्टियों में जमकर लॉबिंग हो रही है।

पूर्व मंत्री यहां दोबारा अपना पुराना विभाग पाने के लिए लॉबिंग कर रहे है तो जिन विधायकों को पिछली बार मंत्री बनने का मौका नहीं मिल पाया था, वह भी इस बार मंत्री बनने की चाह में अपने सियासी आकाओं के पास प्रतिदिन हाजिरी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम माधव के पास हैं पूर्व मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

ram madhav
भाजपा में इस बार कुछ पूर्व मंत्रियों के दोबारा मंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो सकता है तो कुछ विधायकों जिन्हें पहले मंत्री बनने का मौका नहीं मिला था, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा के कई विधायक तो सीधे केंद्रीय नेतृत्व तक के संपर्क में हैं। राम माधव तक से समूह में कई विधायक मिल चुके हैं और मंत्री बनने का दावा पेश कर चुके हैं। भाजपा के पूर्व मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के पास है।

ऐसे में जिन मंत्रियों का प्रदर्शन औसत से नीचे का रहा है। उनको इस बार मंत्री पद से दूर रखा जा सकता है। विवादों में रहने वाले कुछ मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा कुछ युवा विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें