फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Polls : दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान आज, 239 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला; 25.78 लाख हैं वोटर

Wed, 25 Sep 2024 12:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। पारदर्शी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल यानी बुधवार को मतदान होगा। छह जिलों की 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 25.78 लाख मतदाता करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15, जम्मू के तीन जिले राजोरी, रियासी और पुंछ की 11 सीटों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुगम और परेशानी मुक्त भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। पारदर्शी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 26 पिंक मतदान केंद्र हैं, जिन्हें महिला कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसी तरह 26 केंद्र दिव्यांग कर्मी, 26 मतदान केंद्र युवा संचालित करेंगे। 26 हरित मतदान केंद्र और 22 विशिष्ट मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। इस चरण में श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजोरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21, रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

रैना, उमर और कर्रा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों समेत की कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें नेका नेतां व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना प्रमुख चेहरे हैं। उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हामिद कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग सीट से मैदान में हैं। रवींद्र रैना राजोरी जिले की नौशेरा सीट से चुनाव में उतरे हैं। उनके लिए इस सीट पर जीत को बरकरार रखने की चुनौती है। वह इस सीट से 2014 के विधानसभा चुनाव जीते थे। अन्य प्रमुख तेहरों में अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी (छानपोरा), पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर (खानयार), अब्दुल रहीम राथर (चरार-ए-शरीफ) और चौधरी जुल्फिकार अली (बुद्धल) और सैयद मुश्ताक बुखारी (सुरनकोट) मैदान में हैं। जुल्फिकार और मुश्ताक बुखारी दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

जेल में बंद अलगाववादी सर्जन वागे भी मैदान में
जेल में बंद अलगाववादी नेता सर्जन अहमद वागे उर्फ बरकती भी चुनाव लड़ रहे हैं। वह बीरवाह और गांदरबल सीटों से मैदान में हैं। वह गांदरबल से उमर अब्दुल्ला के खिलाफ इंजीनियर रशीद की तरह मुकाबले में हैं। बता दें कि तिहाड़ जेल से संसदीय चुनाव लड़कर रशीद ने बारामुला सीट से उमर को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। बरकती भी इसी तरह की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

इन सीटों पर होगा मतदान
कश्मीर संभाग में जिला श्रीनगर की हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, छानपोरा, जडीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह, बडगाम जिले की बडगाम, बीरवाह, खान साहिब, चरार-ए-शरीफ और चाडूरा, गांदरबल जिले की कंगन और गांदरबल सीट पर मतदान होगा। वहीं, जम्मू संभाग में गुलाबगढ़, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजोरी, बुधल, थन्ना मंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर सीट पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें