कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मुख्य मार्ग तक लाया गया। हालांकि तब तक सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान जावेद अहमद (वाहन चालक) निवासी खोड़ गुलाबगढ़, जबकि सुरक्षाकर्मी एजाज खान निवासी बुद्धल जिला राजोरी के रूप में हुई है। घायल अजय कुमार रियासी के सीला के रहने वाले हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि खाई में गिरने के बाद सूमो के परखच्चे उड़ गए।