मतदाता सूचियों में नाम शामिल करवाने की अंतिम तारीख समाप्त होने के साथ ही स्कैनिंग का काम शुरू हो गया है। संबंधित अधिकारी नाम-पते दुरुस्त करने के काम में जुट गए हैं। सूचियों में नये नाम शामिल करने के साथ ही नाम हटाने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।
डीसी कार्यालय जम्मू में बनाए इलेक्शन सेल में 28 हजार के करीब नये फार्म आ चुके हैं, जबकि अभी तक 8900 के करीब नाम सूचियों से हटाये जा चुके हैं।
जिन लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 नहीं भरा है, उनके लिये चुनाव आयोग की तरफ से अपडेट की प्रक्रिया चलाई जा रही है। ऐसे मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना फार्म भर सकते हैं। चुनाव आयोग की तरफ से पहली अक्तूबर का दिन मतदाता सूची जारी करने के लिए तय किया गया है।