फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनास ने वॉलीबाल ठाकराकोट को हराया

विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता जीतने वाली अरनास टीम के खिलाड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस विभाग ने शनिवार को शहीदों के नाम पर वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई। इसे अरनास की टीम ने ठाकराकोट को फाइनल में हराकर जीत लिया है।
विज्ञापन

अरनास के स्थानीय मैदान में कराई प्रतियोगिता में अरनास, ठाकराकोट, डंसाल तथा पनासा की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के आपस में मैच खेले गए, जिसमें अरनास व ठाकराकोट फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे। एसएसपी शैलेंदर सिंह के निर्देश पर फाइनल मैच की शुरूआत एसडीपीओ पृथपाल सिंह ने कराई। मौके पर एसएचओ अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक जिला पुलिस युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक करने और उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रही है। इसके माध्यम से काफी युवा अपना हुनर दिखा पा रहे हैं। इस के साथ ही डांस, वाद-विवाद व अन्य प्रतियोगिताओं को भी करवाया जा रहा है, जिसका लाभ युवा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें