कश्मीर में इस साल के अंत तक विस्टाडोम ट्रेन (पारदर्शी शीशे वाली) सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ रेलवे अधिकारियों की बैठक में कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन सेवा करने पर चर्चा हुई। इस वर्ष के अंत तक यह सेवा कश्मीर में शुरू हो सकती है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग शीशे वाली ट्रेन से घाटी की खूबसूरती निहार सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन
पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तीन वर्ष पहले कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन शुरू करने का एलान किया था। हालांकि, तीन वर्षों में रेलवे कभी पत्थरबाजी तो कभी घाटी में खराब हालात का हवाला देते हुए ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया है। वहीं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने जम्मू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट सहित अन्य विकार्य कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को परियोजना को समय रहते पूरा करने को कहा। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए 188 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, लेकिन राशि मंजूरी के दो वर्ष बाद भी स्टेशन विस्तारीकरण का काम गति नहीं पकड़ पाया है। इसमें नरवाल क्षेत्र की ओर एक रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश द्वार बनने के साथ प्लेटफार्म की संख्या को बढ़ाया जाना है।