फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को कुछ इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 अगस्त से जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। 26 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, इससे निचले इलाकों में बाढ़ के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिन का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 27.0, भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में पहलगाम न्यूनतम तापमान 9.6 और गुलमर्ग 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें