केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्रियों का जनपहुंच कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर का दौरा 10 अक्तूबर से शुरू होगा। तीसरे चरण में 60-70 केंद्रीय मंत्री आएंगे। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ ही जनता से सीधा संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। दौरे की समाप्ति पर वे अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय व प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे।
सबसे पहले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचेंगी। वे बारामुला जिले में 12 अक्तूबर तक रहेंगी। पशुपालन राज्यमंत्री संजीव कुमार बालयान 11 व 12 अक्तूबर को शोपियां में जनता से रूबरू होंगे। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 12 से 15 अक्तूबर तक वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रहेंगे।
Jammu Kashmir: देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बदहाल, 1500 सोलर पैनल के आसपास दलदल, मोदी ने किया था शुभारंभ
जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री रेनूका सिंह का जम्मू संभाग के राजोरी में 19 व 20 अक्तूबर को दौरा होगा। वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 12 व 13 अक्तूबर को गांदरबल, केंद्रीय पोत व जहाज मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 27 व 28 अक्तूबर को गांदरबल, शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार 14 व 16 अक्तूबर को कुलगाम का दौरा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार सभी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों का कम से कम दो दिन का दौरा होगा। इस महीने का दौरे का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। नवंबर में भी यह दौरा जारी रहेगा। ज्ञात हो कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर की तर्ज पर 2020 में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा शुरू किया था। इस साल मई-जून में यह दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अमरनाथ यात्रा की वजह से इसे टाल दिया गया था।
Jammu Kashmir: कठुआ के रहने वाले सात आतंकी पाकिस्तान से फिर सक्रिय, दूरदराज इलाकों में बना रहे बड़ा नेटवर्क