फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में देश विरोधी रैली नाकाम, टकराव में दर्जन भर जख्मी

Fri, 02 Dec 2016 11:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा की वजह से 147 दिनों बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को प्रशासन ने नमाज पढ़ाने की अनुमति दी। नमाज के बाद मीरवाइज के नेतृत्व में निकली रैली को रोकने पर सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई। इसके बाद उन्हें तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन


जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज संपन्न होने के बाद बाहर निकलते ही मीरवाइज ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में लाल चौक के लिए रैली निकली। इस दौरान पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए। रैली राजौरी कदल पहुंची तो भारी संख्या में तैनात पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इसके बाद भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ धक्कामुक्की तक हुई। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता यासिन मलिक गिरफ्तार

kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दर्जनभर लोग घायल हुए। उधर, दोपहर में जेकेएलएफ के चीफ मोहम्मद यासीन मलिक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि मलिक द्वारा अपने समर्थकों के साथ लाल चौक में धरना प्रदर्शन देने का प्रोग्राम था।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अच्छी तैनाती की गई थी, इसके बावजूद भी श्रीनगर के नौहट्टा, राजौरी कदल, मायसूमा, बटमालू आदि इलाकों में हिंसक भिड़ंत देखने को मिली। दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के भी कई इलाकों से पत्थरबाजी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें