फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिज्ब कमांडर ने वीडियो जारी कर पुलिस को दी धमकी

Fri, 02 Dec 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर ने जारी किया वीडियो - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन (हिज्ब) की कमान संभालने वाले नए कमांडर जाकिर रशीद भट उर्फ मूसा ने पुलिस को सरेआम धमकी दी है। हिज्ब कमांडर द्वारा जारी अपने नए वीडियो में उसके परिवार वालों से छेड़छाड़ न करने की पुलिस वालों को धमकी दी गई है।
विज्ञापन


मूसा भी पूर्व कमांडर बुरहान की तरह लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया को ही माध्यम बना रहा है। हाल ही में जारी 1 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में जाकिर ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों को चेतावनी दी है। उसने पुलिस वालों धमकी दी कि उन्होंने हमारे परिवार वालों को छेड़कर बहुत बड़ी गलती की है।

यह जंग हमारे बीच थी, लेकिन उन्होंने परिवार वालों को छेड़ा। अभी छोटा सा धमाका ही हुआ था और परिवार वालों को तंग करना शुरू कर दिया। इसे पहली और आखिरी गलती समझकर माफ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मूसा के पिता को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

arrest - फोटो : Demo Pic.
जाकिर ने वीडियो में यह भी कहा कि वे यह न समझें कि उनके परिवार जम्मू में हैं तो बच जाएंगे। अगर हमारे परिवार को छेड़ा गया तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक उन्हें नुकसान पहुंचाने का दम रखते हैं। अगर फिर ऐसा किया तो हर गली कूचे में पुलिस वालों की लाशें मिलेंगी।

ज्ञात हो कि चार नवंबर को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में फायरिंग के बाद आतंकियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया था। इसमें एक पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

इस घटना के बाद पुलिस ने जाकिर उर्फ मूसा के पिता अब्दुल रशीद भट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस वीडियो को उसी घटना का नतीजा माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें