फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

Sun, 10 Aug 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के आरएस पुरा में बिजली की समस्या को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। या तो बिजली आती नहीं आती है तो बेहद कम। वार्ड तीन और चार में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थानीय विधायक सहित महात्मा बुद्ध आर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कसबे में 630 केवी का ट्रांसफार्मर दो बार जलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से निजात दिलाने की मांग पर वार्ड के लोगों का प्रतिनिधिमंडल विधायक प्रो गारु राम भगत के नेतृत्व में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता शहनाज गोनी से मिला।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि जले ट्रांसफार्मर ठीक करवाने के साथ वार्ड की जरूरत को देखते हुए 250 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए। विधायक ने कहा कि दो बार ट्रांसफार्मर जलने से लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। कसबे में बिजली के उपकरण पर आधारित व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 250 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ठीक गया ट्रांसफार्मर फिर से जल जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में किशोर कुमार, नीरज कुमार, ओपी गुप्ता, कृष्ण लाल, वीवी सिंह, किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें