फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जम्मू शहर में दिखेगी चंडीगढ़ की झलक, कुछ ऐसी चल रही हैं तैयारियां

Thu, 03 Dec 2020 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वर्टिकल गार्डन, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड संकट के बीच नए साल में शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ और दूसरे बड़े शहरों की तर्ज पर डोगरा चौक से केसी चौक तक वर्टिकल गार्डन विकसित करने का काम शुरू किया है। इसके लिए फ्लाईओवर के नौ पिलर और दीवार वाले हिस्से पर हैंगिंग पॉट में कई सजावटी पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


इन पौधों की ड्रिप इरिगेशन के जरिये सिंचाई की जाएगी। इसके लिए निर्धारित स्थानों पर बोरवेल और अंडरग्राउंड टैंक बनाने का काम शुरू किया गया है। इसमें कई जगहों पर खुदाई का काम चल रहा है। वर्टिकल गार्डन प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर के फ्लाईओवर के नीचे हराभरा कर खूबसूरत बनाना है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

अप्रैल-मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य
वर्टिकल गार्डन के प्रोजेक्ट को अप्रैल-मई 2021 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के कई बडे़ शहरों में फ्लाईओवर पर वर्टिकल गार्डन स्थापित हैं। इसके पास से गुजरने पर अधिक हरियाली का अहसास होता है। इसके साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने से प्रदूषण का स्तर कम करने में मदद मिलती है। इन पौधों को नियमित पानी देने के लिए निर्धारित फ्लाईओवर के नीचे बोरवेल और अंडरग्राउंड टैंक स्थापित करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

 

वर्टिकल गार्डन के लिए काम चल रहा है और अगले साल अप्रैल तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट पर चार करोड़ से अधिक राशि खर्च की जा रही है। - सतीश शर्मा, एडीसी (प्रशासनिक), जम्मू 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें