फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: सुरनकोट में वीडीसी सदस्य के बेटे ने पिता की राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Fri, 08 Apr 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
खुद को मारी गोली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुंछ की सुरनकोट तहसील में वीरवार को ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) सदस्य मोहम्मद फजल के बेटे गुलजार अहमद (28) ने अपने पिता की राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस व चिकित्सक पहुंचे। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मढ़ा निवासी वीडीसी सदस्य के यहां घटना हुई।

विज्ञापन


एसएचओ सुरनकोट नियाज अहमद पुलिस बल व चिकित्सकों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर ही कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।आत्महत्या में प्रयोग की गई वीडीसी की राइफल जब्त कर घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुरनकोट तहसील के पीर पांचाल के पहाड़ों में स्थित दूर दराज के गांव मढ़ा निवासी ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य मोहम्मद फजल के पुत्र गुलजार अहमद ने अपने पिता की सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारी ली।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। गुलजार अहमद का शव जमीन पर पड़ा था। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुरनकोट थाने में दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इस घटना के बारे में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सुरनकोट जुलफकार अली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मढ़ा में एक युवक ने पिता की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव का भी शिकार था।

स्पष्ट जानकारी पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी सामने आएगी। गौरतलब है कि पुंछ जिले का गांव मढ़ा आतंकवाद के दौर में सबसे अधिक प्रभावित था और जिले में पहली ग्राम सुरक्षा समिति यहीं बनी थी। जो राज्य की पहली सो प्रतिशत मुस्लिम सदस्यों वाली ग्राम सुरक्षा समिति थी। जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें