फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा: नवरात्र संपन्न होने के बाद भी भारी संख्या में कटड़ा पहुंच रहे श्रद्धालु, बीस हजार भक्तों ने किए मां के दर्शन 

Fri, 15 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

वीरवार शाम को तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा शाम चार बजे के बाद प्रभावित रही। इसके बाद देशभर से आए श्रद्धालुओं को पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में बैसाखी और आगे सप्ताहांत होने से मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में इजाफा देखने मिला। नवरात्र संपन्न होने के बाद एक बार फिर भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार शाम छह बजे तक 20 हजार से ज्यादा भक्त जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 28 हजार पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नमन किया। वहीं, वीरवार को शाम छह बजे तक 20 हजार से ज्यादा भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

भवन से मिली जानकारी के मुताबिक इस गर्मी के मौसम में यात्रा में बढ़ोतरी के कारण तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
 
तेज हवाओं के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित 
वीरवार शाम को तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा शाम चार बजे के बाद प्रभावित रही। इसके बाद देशभर से आए श्रद्धालुओं को पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। इससे पहले मौसम साफ रहने पर हेलिकॉप्टर सेवा जारी थी।
विज्ञापन


वहीं, तेज हवाओं के चलते बैटरी कार व रोपवे सेवा को भी रोकना पड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी देर यात्री भी हवा रुकने का इंतजार करते रहे। बाद में हवा कम होने पर उन्होंने भवन की ओर प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें