रियासी। जिले में कोविड वैक्सीन दो दिनों के लिए ही बची है। अगर जल्द सभी स्वास्थय केंद्रों पर वैक्सीन नहीं पहुंची तो अभियान बाधित हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है।
जिले में 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने का काम कई दिनों से जारी है। इसमें कोरोना वारियर्स का भी टीकाकरण हो रहा है। जिले में पैंसठ प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सभी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना प्रक्रिया जारी है। रविवार को पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ कम टीकाकरण हुआ। सीएमओं डॉक्टर राजीव शर्मा के अनुसार दो दिनों के लिए स्टॉक है। सोमवार नहीं तो मंगलवार को नई खेप पहुंच जाएगी। बीते शनिवार को पंद्रह सौ के करीब लोगों को डोज दी गई।