फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए सेना ने माहौर में उतारा ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही सेना कोरोना से जंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दौरान जहां टैस्टिंग और वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं वहीं, लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रियासी के दूरदराज माहौर इलाके में सेना ने ड्रोन के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत कोरोना से जंग के लिए माहौर में ड्रोन उतार दिया है। ड्रोन में रिकार्डिंग के जरिये संदेश दिनभर कोविड-19 एसओपी का संदेश दिया गया। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय के बाजार में जरूरी काम के लिए आए लोगों को पंफ्लेट बांटे गए। लोगों को वैक्सीन लगवाने को भी प्रेरित किया गया। इसमें 45 वर्ष की आयु से अधिक वाले लोगों को टीका जरूर लगवाने की अपील की गई। सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये समय-समय पर दूरदराज क्षेत्रों के ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही लोगों की हर संभव मदद की जा रही है, जो आगे भी जा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें