पौनी। बुधवार को स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बारह से चौदह वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरूआत हुई। सुबह से दोपहर तक बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। सेंटर में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को भी मनाया गया। टीकाकरण अभियान में बेहतरीन भूमिका निभाने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
फिमेल मल्टीपर्पज वर्कर रविंदर कौर, आशा वर्कर कौशल्या देवी व बंतो देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कहा कि तीन महिला कर्मचारियों ने अपने लक्ष्य का सौ प्रतिशत पूरा किया। डीडीसी सदस्य रीता शर्मा, बीएमओ कमल जड्डू व स्थानीय सरपंच, पंच उपस्थित रहे।