फाईनल मैच जितने वाली टीम के साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी
परगवाल। सीमा सुरक्षा बल की 46 वीं वाहिनी की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को सरहदी गांव देवरा में खेला गया। मैच परगवाल-ए और बी टीम के बीच खेला गया। इसमें परगवाल-ए टीम ने बी को दो शून्य से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस मौके पर कमांडेंट एसके शास्त्री, बीडीसी अध्यक्ष निशा कुमारी विषेश रूप से उपस्थिति रहीं। कमांडेंट ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विशेषकर सरहदी गांव के युवाओं के लिए आयोजित की गई। इससे युवाओं में खेल के प्रति बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी भाईचारा तालमेल और सौहार्द बढे़गा। उन्होंने अच्छा खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा भी की। वीडीसी अध्यक्ष निशा कुमारी ने बल की इस पहल का स्वागत किया।