फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में दो दिन का विशेष टीकाकरण अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक देने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिला जम्मू में वीरवार और शुक्रवार को इस वर्ग के लिए दो दिन का विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इन दो दिन में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी, जबकि अन्य वर्ग के लोगों को खुराक नहीं मिलेगी। उन्हें अन्य सामान्य दिनों में वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित चिकित्सा केंद्रों से फोन के माध्यम से लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए बुलाया जा रहा है। इसके लिए आशा वर्करों सहित अन्य स्टाफ को लगाया गया है। प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एक माह के भीतर सौ फीसदी कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू जिले में संबंधित चिकित्सा स्टाफ को दूसरी खुराक वाले लाभार्थियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर की सूचियां उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसमें स्टाफ की ओर से फोन के माध्यम से उन्हें वीरवार और शुक्रवार को दूसरी खुराक के लिए बुलाया गया है। हालांकि कई मामलों में लाभार्थी पहले ही दूसरी खुराक ले चुके हैं और कई विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं।
परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग को दूसरी खुराक के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में विभिन्न वर्गों में दैनिक आधार पर एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
इन अस्पतालों में लगेगा विशेष शिविर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार जिले में एसएमजीएस अस्पताल जम्मू, गांधीनगर अस्पताल, सरवाल अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल, पुलिस अस्पताल और एसडीएच जगती के अलावा बीएमओ अखनूर, बिश्नाह, कोट भलवाल, चौकी चौरा, मढ़, सुहांजना, आरएस पुरा, डंसाल और पलांवाला अस्पताल में वीरवार और शुक्रवार को दूसरी डोज के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें