फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में वैक्सीन का टोटा, बिना टीका लगवाए लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सोमवार को वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देवल गांव से वैक्सीन लगवाने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिए उन्हें संदेश मिला था कि सोमवार को उन्हें वैक्सीन लगेगी, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बारिश में दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोटी गांव के प्रवीण कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित पहुंचे थे, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी। किशनपुर गांव के पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश होने के बावजूद वह टीकाकरण करवाने हायर सेकेंडरी स्कूल में गए थे। लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने से उन्हें परेशान होना पड़ा। बीएमओ डॉ. देवराज ने कहा कि सोमवार को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण केंद्र में भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें